Type Here to Get Search Results !

Sapne Me Billi Dekhna, धन हानि का खतरा | अर्थ और उपाय

सपने में बिल्ली देखना (Sapne Me Billi Dekhna)

क्या आप जानना चाहते हैं कि सपने में बिल्ली देखना शुभ संकेत है या अशुभ? यदि आपने सपने में बिल्ली को देखा है और आप अर्थ जानना चाहते हैं तो इस लेख में बने रहिए।

Sapne Me Billi Dekhna


स्वप्न शास्त्र के जानकारों के अनुसार कुछ सपने ऐसे होते हैं जो हमें भविष्य में होने वाले शुभ और अशुभ समय का संकेत देता है। कुछ ऐसे खास सपना होते हैं जो भविष्य में होने वाले चीजों को प्रतिबिंबित करता है। इसीलिए आपको रात में देखे गए अजीब सपनों को बारे में अवश्य जानना चाहिए।

रात में देखे गए कुछ सपने को लाभदायक माना जाता है तो वहीं कुछ सपने ऐसे होते हैं जो हानिकारक सिद्ध होते हैं।

सपनों से जुड़े अच्छा या बुरा फल के बारे में स्वप्न शास्त्र में बहुत ही विस्तार पूर्वक बताया गया है। स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसे सपनों के वर्णन मिलता है जिसे देखने से धन, स्वास्थ्य और रिश्तो के लिए अशुभ माना जाता है।

अर्थात यदि आपको ऐसे सपने दिखाई दे तो आपको सतर्क और जागरूक हो जाना चाहिए। सपने में काली बिल्ली को देखना या सफेद बिल्ली को देखना भी कुछ ऐसे सपने है जो भविष्य में होने वाली घटना के बारे में संकेत देता है।

सपने में काली बिल्ली देखना-अर्थ (Sapne Me Kali Billi Dekhna)

जानकारों के अनुसार सपने में बिल्ली देखना शुभ होता है या अशुभ होता है यह इस बात पर निर्भर करता है कि बिल्ली किस रंग की थी। यदि आपने सपने में काले रंग की बिल्ली को देखा है तो इसका अर्थ होता है कि आपके साथ शुभ होने वाला है।

सपना में काली बिल्ली आना इस बात का पूर्व संकेत देता है कि आपको बहुत जल्द धन लाभ होने वाला है। आपको धन संपत्ति में वृद्धि होगी और घर से दरिद्रता दूर होगी।

यदि आपने रातको सपने में
काली बिल्ली को देखा है तो आपको घबराना नहीं है बल्कि इसके बजाय आपको खुश हो जाना चाहिए इससे आपको बहुत लाभ हो सकता है। सपने में काली भी बिल्ली को धन का प्रतीक माना गया है।

पर यदि आप ने सपने में बिल्ली को किसी के ऊपर हमला करते हुए देखा है तो यह बहुत चिंताजनक बात है। ऐसे सपने किसी अनहोनी की ओर इशारा करता है। ऐसे सपने आपको बताता है कि बहुत जल्द आपके साथ कोई बुरा घटना घटने वाला है और आपको सतर्क हो जाना चाहिए।


उपाय:

यदि सपने में आपने बिल्ली को देखा है तो इसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए आपको शिवलिंग के ऊपर जल से अभिषेक करना चाहिए और ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हुए पूजा करना चाहिए। यदि आप किसी और धर्म से संबंध रखते हैं तो आपको उसी धर्म के ईश्वर का मंत्रों का जाप करना है चाहिए।

सपने में सफेद बिल्ली देखना (Sapne Me Safed Billi Dekhna)

सपना शास्त्रों के अनुसार सपने में सफेद बिल्ली नजर आना आने वाले समय में झगड़े होने का संकेत देता है।

आने वाले समय में आपको किसी दूसरे के साथ मतभेद हो सकता है। ऐसे समय में आपको बहुत संभल कर रहना चाहिए। दूसरे लोगों से नम्रता से बात करना चाहिए और शांति बनाए रखना चाहिए।

सपने में सफेद बिल्ली का आना इस बात का भी पूर्व संकेत देता है कि आपको धन हानि होने वाला है। जिस तरह काली बिल्ली धन लाभ का संकेत देती है उसी तरह सफेद बिल्ली ठीक इसके उलट धन हानि का संकेत देती है।

उपाय:

जब आपको ऐसे सपने आए तो आपको सावधान और सचिन हो जाना चाहिए। धन संबंधी किसी भी कार्य को बहुत सोच समझ कर करें। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें।

इस समय में आप अपने परिवार के सदस्य के अलावा और किसी पर विश्वास ना करें। क्योंकि ज्यादातर मामलों में विश्वासघात ही धन हानि का कारण बनती है।

जितना हो सके उतना दूसरों से अच्छा व्यवहार करें किसी से झगड़ा करने का प्रयास ना करें इसे आप को बहुत हानि हो सकती है।

वाणी में मिठास और दूसरों के साथ नम्रता का भाग रखिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके साथ दुसरो से झगड़ा होने का जो योग है वह नष्ट हो जाएगा।

लोग ये भी पूछते है

लोग सपने में देखे गए बिल्ली के संबंध में नीचे दिए गए प्रश्न भी पूछते है।

सपने में बिल्ली पालना (Sapne Mein Billi Palna)

Sapne Me Billi Dekhna


बिल्ली को पालने का सपना यह दर्शाता है कि आप अपने कमजोरी और ताकत को अच्छे से पहचानते हैं। आप किसी भी मुसीबत का सामना करने से पीछे नहीं हटते है।

वैसे तो खराब परिस्थितियां लोगों को कमजोर कर देते हैं पर यदि आपको ऐसे सपने आते हैं तो इसका मतलब यह है कि आप अपने खराब परिस्थितियों का भी प्रयोग अपने सफलता के लिए कर लेते हैं।

सपने में बीमार बिल्ली देखना (Sapne Mein Bimar Billi Dekhna)

सपने में बिल्ली को बीमार अवस्था में देखना बहुत ही बुरा संकेत माना जाता है। ऐसे सपने बताते हैं कि आपके स्वास्थ्य को खतरा है। बहुत जल्द आप कोई बीमारी की चपेट में आने वाले हैं।

सपने में बिल्ली रास्ता काटना (Sapne Me Billi Rasta Katna)

यदि सपने में कोई बिल्ली आपका रास्ता काट देती है तो इस तरह के सपने का मतलब आप के विश्वास पर आधारित होता है।

यदि आप मानते हैं कि बिल्ली शुभ और सुंदरता का प्रतीक है तो यह सपने शुभ की ओर संकेत करेगी।

पर यदि आप मानते हैं कि बिल्ली खतरनाक होती है तो ऐसे सपने आपको कुछ अनहोनी होने का संकेत देती है।

सपने में बिल्ली का पीछा करना (Sapne Me Billi Ka Picha Karna)

Sapne Me Kali Billi Dekhna


इस तरह के सपने यह संकेत देता है कि आपका लगन और मेहनत सही दिशा में जा रहे हैं। यदि आप किसी लक्ष्य पर काम कर रहे हैं तो उस पर पूरा मन से काम कीजिए, आपको बहुत जल्द सफलता मिलेगी।


सपने में बिल्ली का मालिक होना (Sapne Mein Billi Ka Malik Hona)

आपके आसपास ऐसे कुछ लोग हैं जो आपको पसंद नहीं करते हैं। यह ऐसे लोग हैं जो आपको दिखाते हैं कि वह आपके साथ है पर वह आपको धोखा दे रहे हैं। ऐसे सपने आप को सतर्क रहने की संकेत देती है कि आप किसी पर आंख मुनकर भरोसा ना करें।


अंतिम विचार

सपने में बिल्ली को देखना शुभ और अशुभ दोनों वोर इशारा करता है। सपने में काली बिल्ली देखना अच्छा माना गया है तो वहीं पर सफेद बिल्ली को देखना बहुत बुरा माना गया है।

यदि आप काली और सफेद रंग के अलावा किसी दूसरे रंग के बिल्ली देखते हैं तो इसका अर्थ जानने का प्रयास अवश्य कीजिए। यदि इस संबंध में आपको कोई प्रश्न पूछना है तो आप कमेंट में अवश्य पूछ सकते हैं।

मैं बहुत जल्द उसका रिप्लाई करूंगा। उम्मीद है कि इस लेख को पढ़ने के बाद आपके सारे शंका दूर हो गए होंगे। धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.